June 07, 2026


बेलगांव आयुर्वेद औषधालय को मिली नई संजीवनी डॉ आयशा गाजी की नियुक्ति से ग्रामीणों में खुशी

वर्षों से डॉक्टर की कमी से जूझ रहे क्षेत्र को मिली राहत, दर्जनों गांवों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर उपचार

राजनांदगांव :- डोंगरगढ़ विकासखंड के सबसे बड़े आयुर्वेद ग्राम बेलगांव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। वर्षों से डॉक्टर की कमी से जूझ रहे बेलगांव आयुर्वेद औषधालय में आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीमती आयशा गाजी की पदस्थापना होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। डॉक्टर की नियुक्ति से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

डोंगरगढ़ ब्लॉक के प्रमुख ग्राम बेलगांव स्थित आयुर्वेद औषधालय में लंबे समय से चिकित्सक की कमी बनी हुई थी जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सोमनी में पदस्थ आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीमती आयशा गाजी को बेलगांव आयुर्वेद औषधालय में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को अब नियमित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। बेलगांव आयुर्वेद औषधालय आसपास के कई गांवों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां जटकनहर, घुसेरा, कोलेंद्रा, ठाकुरटोला, कुसमी, माड़ीतराई सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अक्सर अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। डॉ. आयशा गाजी के पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर की नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बेलगांव औषधालय में चिकित्सक की नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। इससे न केवल मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा बल्कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी और अधिक सशक्त होगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch