May 06, 2026


बंगाल जीत से गूंजा देश हर राज्य में जश्न : आशीष डोंगरे

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े

राजनांदगांव :- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और बड़ी जीत के बाद देशभर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विभिन्न स्थानों पर खुशी जाहिर की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष डोंगरे ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने इसे पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। श्री डोंगरे ने कहा कि इस महत्वपूर्ण चुनावी सफलता के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर उत्सव मनाया जा रहा है। ढोल नगाड़ों की गूंज, मिठाइयों का वितरण और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह उत्साह केवल चुनावी राज्यों तक सीमित नहीं है बल्कि इसकी गूंज देश के अन्य हिस्सों में भी साफ तौर पर सुनाई दे रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पटाखे फोड़कर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। श्री डोंगरे ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास का प्रतीक है और आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch