October 26, 2026


किरंदुल में बड़े ही धूमधाम से बंगाली परिवारों ने मनाया लक्ष्मी पूजा

विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना


किरंदुल। किरंदुल क्षेत्र में इस वर्ष भी बंगाली समाज ने बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ लक्ष्मी पूजा मनाई। परिवारों ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, धन-धान्य और पति की दीर्घायु के लिए मां से प्रार्थना की।

घरों को रंग-बिरंगे रोशनी, फूलों और अल्पना से सजाया गया और पूरे माहौल में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला।

पति का आशीर्वाद लेकर की प्रार्थना

लक्ष्मी पूजा पर सुहागन महिलाओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने पतियों से आशीर्वाद लिया और मां लक्ष्मी से उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की।

नारियल लड्डू का विशेष महत्व

बंगाली समाज में नारियल लड्डू के प्रसाद का विशेष महत्व है। पूजा के पश्चात नारियल लड्डू का भोग लगाकर परिवार और समाज के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

घर-घर सजावट और पटाखों से रोशनी

लक्ष्मी पूजा के दौरान पूरे घर को सजाया जाता है। घर के प्रवेश द्वार से लेकर घर के मंदिर तक मां के पैरों के निशान चावल के आटे से बनाए जाते हैं। दीपावली की तर्ज पर इस पर्व को उत्साह, जश्न और पटाखों की छौंक-छांह के साथ मनाने की परंपरा है।

मां लक्ष्मी की पूजा से पूरे बैलाडीला क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और पारिवारिक सौहार्द का माहौल छाया रहा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch