July 08, 2026


जयंती पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डोंगरगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शहर भाजपा मंडल ने वार्ड क्रमांक 20 में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चीकू जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बनोवाना, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री वीरेंद्र सोनी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोवाना, नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, अमित जैन, सविता दरगढ़, महामंत्री विनीत यादव, विनय बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, महामंत्री संगीता राजपूत, उपाध्यक्ष वत्सला श्रीवास्तव, अनीता इंदुरकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, महामंत्री शुभम अग्रवाल, जयंत साहू, चितरंजन साहू, पार्षद शारदा यादव, अनीश निर्मलकर, अलंकृत शर्मा, रूपेंद्र इंदुरकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch