खैरागढ़ :- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम खौड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।
पंचायत भवन केवल कार्यालय नहीं, जनकल्याण का केंद्र
लोकार्पण अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक कामकाज का कार्यालय नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू संचालन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस नवीन भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सरपंच जनेराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा घम्मन साहू, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, राजू जंघेल तथा पंचायत के पंच हरी पटेल, सुखदेव पटेल, पेशी पटेल, रामनाथ पटेल, उमा बाई यादव, इंदिरा बाई पटेल, जेठिया बाई पटेल, शांति बाई धुर्वे, भूरी बाई पटेल, चम्पू बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।