राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलॉफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आज दिनांक 26.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अनावेदक शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी नामक व्यक्ति द्वारा गंज चौक राजनांदगांव में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मण्डावी नामक व्यक्ति आमजनों के साथ वाद विवाद कर झगड़ा लड़ाई करने की सूचना पर मौका पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर काफी उत्तेजित होकर मारने मरने पर उतारू हो गया उपस्थित लोगों एवं पुलिस के समझाने पर नहीं माने, शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत दोनों अनावेदकों को गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आगे भी शांति व्यवस्था को भंग करने आसामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
अनावेदकों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड-
1. किशन सोनी के विरूद्व ओ0पी0 चिखली में अप0क्र0 133/18 धारा 294, 323, 506 भादवि0
2. भीमा मण्डावी के विरूद्व थाना बसंतपुर में अप0क्र0 51/25 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट