May 09, 2024


अक्षय तृतीया पर राशिनुसार खरीदें ये वस्तुएं, घर में आएगी बरकत, माता लक्ष्मी की पाएंगे कृपा

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म की शुभ तिथियों में से एक माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे भी किया जा सकता है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी राशि के अनुसार क्या चीजें इस दिन खरीदनी चाहिए, जिससे आपको लाभ हो सकता है। 

मेष 

मंगल की स्वामित्व वाली मेष राशि वालों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल, तांबे से बनी चीजें खरीदकर लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 
वृषभ
अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि वाले चांदी से बने आभूषण, चावल और बाजरा खरीदकर जीवन में संपन्नता ला सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। 
मिथुन
बुध ग्रह की राशि मिथुन वालों को अक्षय तृतीया पर हरे रंग की चीजें खरीदकर लाभ मिलता है। इसके साथ मूंग, धनिया आदि भी आप खरीद सकते हैं। 
कर्क 
कर्क राशि वालों के लिए सफेद चीजें बहुत शुभ मानी गई हैं, इसलिए दूध या दूध से बनी चीजें और चावल खरीदकर इनको लाभ मिलता है। 
सिंह
सूर्य की राशि सिंह वालों को इस दिन बूंदी के लड्डू, पीले फल, सोना खरीदकर लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। 
कन्या 
राशिचक्र में कन्या बुध ग्रह की दूसरी राशि है, इस राशि वालों को हरे रंग की वस्तुएं और मूंग की दाल अक्षय तृतीया के दिन खरीदनी चाहिए। 
तुला
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोगों को इस दिन चांदी से बनी चीजें, चावल, चीनी आदि खरीदनी चाहिए, इन चीजों को खरीदना इनके सौभाग्य में वृद्धि करता है। 
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन तांबे से बनी चीजों के साथ ही गुड़ की खरीदारी भी करनी चाहिए। 
धनु 
गुरु की राशि धनु वालों को पीली वस्तुएं इस दिन खरीदनी चाहिए, इसके साथ ही सोना खरीदना भी इनके लिए शुभ होता है। केला और चावल भी आप खरीद सकते हैं। 
मकर
शनि ग्रह की मकर राशि के लोग इस दिन लोहे से बने पदार्थ खरीद सकते हैं और इसके साथ ही उड़द की दाल दही आदि खरीदना भी इनके लिए शुभ रहता है। 
कुंभ
अक्षय तृतीया पर कुंभ राशि वालों को तिल खरीदने चाहिए, साथ ही आप भी लोहे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। 
मीन
मीन राशि के लोगों को इस दिन हल्दी, पीली दाल, केला आदि खरीदने से लाभ मिलता है। ऐसा करना आपको जीवन में उन्नति दिला सकता है। 

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार चीजें खरीदते हैं, तो आपके राशि के स्वामी प्रसन्न होते हैं, साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आप पर बना रहता है। ऐसा करने से आपके जीवन में बरकत आती है और धन से जुड़ी जो समस्याएं हैं उनसे आपको छुटकारा मिलता है। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch