June 04, 2026


नगर कांग्रेस खरसिया द्वारा पानी की भीषण संकट को लेकर नगर पालिका परिषद का घेराव किया

खरसिया : नगर में लगातार गहराते जल संकट को लेकर नगर कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद खरसिया कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर के सभी 18 वार्डों में पेयजल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित है तथा जल स्तर लगातार घटता जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान नगर कांग्रेस ने नगरपालिका प्रशासन पर विभिन्न विकास कार्यों एवं जल प्रबंधन से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा आरोपित मामलों की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही जल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch