आरंग : बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में वार्षिक उत्सव के अंतर्गत क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हरसोल्लास वातावरण में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एच एल वर्मा, डॉक्टर एल पी शर्मा, एवम डॉक्टर साधना दीक्षित ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक गण प्रोफेसर अविनाश सिंह, प्रोफेसर भुनेश्वर साहू, प्रोफेसरपीयूष ताडे, प्रो धर्मेंद्र घृतलहरे, प्रो भावना पुरबिया,प्रो विभा सतपथी, रीना ध्रुव क्रीडा अधिकारी, उपेन्द्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती सुरभि गुप्ता, हिमसागर चौधरी, कार्तिक पटेल, महेंद्र साहू, सचिन कोसले , अनिल चंद्राकर, यादराम लोधी आदि समेत प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय रूप से लग रहे। छात्र-छात्राओं के लिए गोला फेक, तवा फेक, 100 मीटर दौड़, रीले रेस, खुर्शीद दौड़,, कबड्डी आदि विविध खेल का आयोजन क्रीड़ा अधिकारी रीना ध्रुव के नेतृत्व में किया गया।