April 27, 2026


पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़की कांग्रेस थाने में ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग

डोंगरगढ़ :- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला गरमा गया है। इस कृत्य से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुलिस थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एआई जनरेटेड वीडियो से छवि धूमिल करने की साजिश

पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इंस्टाग्राम पर '@congress_polkhol' नामक आईडी द्वारा एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को '@randomchhattisgarh' आईडी के साथ मिलकर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इस वीडियो में राष्ट्रीय महासचिव व विधायक भूपेश बघेल के विरुद्ध नितांत असत्य और चरित्र हनन करने वाली सामग्री प्रस्तुत की गई है।

कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास नहीं है, बल्कि राजनीतिक द्वेष के चलते सामाजिक वैमनस्य फैलाने की एक सुनियोजित साजिश है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कांग्रेस उग्र जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस दौरान प्रमुख रूप से विजय राज सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह राजा, प्रकाश महानदी, दिनेश साखरे, कृष्णा गुप्ता, के विनायक राव, नितेश लारोकर, अरुण ग्वाला, पंकज सोनी और आकाश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch