राजनांदगांव :- शिवसेना द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट राजनांदगांव के सामने एक दिवसीय उपवास धरना का आयोजन किया जाएगा। इस धरना कार्यक्रम में शिवसेना के मुख्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
यह उपवास कार्यक्रम गौ सेवा एवं गौ माता के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी गौ रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे।
उपवास कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 3 बजे शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। इस ज्ञापन में प्रमुख मांगें निम्नलिखित रहेंगी:
गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए
गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए
गौ हत्या करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए
गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों पर राजसात (जप्ती) की कार्यवाही की जाए
गांव-गांव में निर्मित गौठानों को गौशाला घोषित किया जाए
प्रत्येक गौशाला में दो गौ सेवकों की कलेक्टर दर पर नियुक्ति की जाए
शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी ने कहा कि यह उपवास धरना गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान के लिए आयोजित किया जा रहा है। यदि शासन-प्रशासन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो शिवसेना आगामी समय में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।