January 14, 2024


दीनदयाल कालोनी के प्रतिनिधि आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात


आरंग  :  आज आरंग नगर आगमन के दौरान न्यू सर्किट हाउस आरंग में क्षेत्रिय विधायक गुरू खुशवंत साहेब से पं. दीनदयाल कालोनी आरंग के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सौजन्य मुलाकात किया गया । इस दौरान चर्चा में पं. दीनदयाल कालोनी में रूके हुए विकास कार्य पर सामुदायिक भवन के स्वीकृत कार्य को पुनः चालू कराने का निवेदन किया गया एवं श्रीमती पद्मनी साहू द्वारा कालोनी में गार्डन में हुए अधूरे विकास कार्य को पूर्ण कराने का निवेदन किया गया जिस पर विधायक महोदय द्वारा विकास कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति स्थापना कालोनी में किये जाने पर भी सहमति दिया गया साथ ही आरंग नगर के साथ-साथ दीनदयाल कालोनी का संपूर्ण विकास करने का वादा किया गया। प्रतिनिधि मण्डल में अनिल सिंह ठाकुर, श्रीमती पद्मनी साहू, मधूसूदन साहू, मदन साहू, रोशन चंद्राकर, अशोक साहू, चंद्रकांत साहू, पं. नरेन्द्र द्विवेदी, शंकर साहू, खुबचंद साहू, गजेन्द्र साहू, भोला राम निषाद, परमेश्वर चंद्राकर, कमल चंद्राकर शामिल थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch