February 12, 2024


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुरानी यादों को किया ताजा, विद्यार्थियों ने किया उनका भव्य स्वागत

रायपुर :  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पं.रवि शंकर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद हॉस्टल के विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के फैकल्टी कुल सचिव कुलपति ने भी गाजेबाजों और पटाखों के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया था। दरअसल विश्वविद्यालय के इस हॉस्टल में अपनी पुरानी याद को ताजा करने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे। 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भावुक हुए...

मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भावुक हो गए, उन्होंने काह कि, आजाद हॉस्टल अपने आप में ऐतिहासिक है। मैं यहां पर बहुत लंबे समय तक रहा हूं, यहां से जुड़ी बहुत सी यादें हैं। आजाद के बच्चे सबसे अच्छे हैं। आजाद हॉस्टल का अपने आप में एक इतिहास रहा है। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch