बालोद : बालोद नगर में अक्षत कलश आगमन पर आज सदर रोड वार्ड नंबर 10 मे अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण एकता महिला समूह के द्वारा नगर मे किया गया। अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण सभी पारा और वार्डो में टोली बनाकर आनंद के साथ इस कार्य को किया जा रहा है। इस अवसर पर पूजा जैन मंजू श्रीवास ममता यदु सोनकली पटेल उमा यादव चमेली किरण सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।