October 27, 2026


पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला मौत

दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग पर रात 11:30 बजे हुआ हादसा

राजनांदगांव : दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग पर अंजोरा के पास छत्तीसगढ़ ढाबे के समीप ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस से उन्हें शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल, राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम चारभांठा, थाना बागनदी निवासी संतराम निषाद (65) बस से अपने दामाद हीरालाल निषाद के घर ग्राम मनकी पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे वह रिश्तेदारों से मिलने भिलाई-दुर्ग जाने के लिए बस से रवाना हुए थे। दुर्ग-भिलाई से लौटते समय रात करीब 11:30 बजे वह अंजोरा स्थित छत्तीसगढ़ ढाबे के पास से राजनांदगांव की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ आ रहे ट्रक (आरजे 11 जीसी 2765) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch