डोंगरगढ़ :- तहसील साहू संघ लालबहादुर नगर द्वारा “पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगे बढ़ाबो” सामाजिक जागरूकता अभियान का आयोजन नगर पंचायत लालबहादुर नगर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और सामाजिक एकता व शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष गिरवर साहू ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य साहू समाज की नियमावली और सामाजिक संदेश को अंतिम गांव तक पहुंचाना है, ताकि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और समाज को जागरूक व संगठित बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सबसे बड़ा और शिक्षित समाज माना जाता है, इसलिए “पढ़बो-पढ़ाबो, समाज ल आगे बढ़ाबो” जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने बेटियों के साथ-साथ बेटों की शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता को ही किसी भी कुरीति के समाधान का मूल मंत्र बताया और शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताया।
इस अवसर पर तहसील कोषाध्यक्ष कमलेश साहू, सचिव रामाधीन साहू, उपाध्यक्ष मीना साहू, पवित्र साहू, मंडल अध्यक्ष उत्तम साहू, नागराज साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।