June 08, 2026


मेडिकल स्टोरों के साप्ताहिक अवकाश से मरीजों को हो रही परेशानी, नागरिकों ने व्यापारी संघ को सौंपा ज्ञापन

आरंग:  नगर में बुधवार को मेडिकल स्टोरों के एक साथ बंद रहने से आम नागरिकों और मरीजों को हो रही समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने व्यापारी संघ को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते हुए मयंक दुबे ने बताया कि आरंग में अधिकांश मेडिकल स्टोर बुधवार को दोपहर 1 बजे के बाद बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को आवश्यक दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि नगर के सभी मेडिकल स्टोर एक साथ बंद होने के कारण कई बार गंभीर मरीजों को भी आवश्यक दवाओं के लिए भटकना पड़ता है। ऐसी स्थिति जनहित के दृष्टिकोण से चिंताजनक है। इसलिए सामाजिक कल्याण और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संघ से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है।

व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर विचार करने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गौरव मिश्रा, सुमित शर्मा सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने मांग की कि कम से कम कुछ मेडिकल स्टोरों को साप्ताहिक अवकाश के दौरान खुला रखा जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch