June 08, 2026


पत्रकार से दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी मामले में आरोपी पर एफआईआर, गिरफ्तारी

आरंग: ग्राम पंचायत भानसोज के साप्ताहिक बाजार में पत्रकार तिलक देवांगन के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को भानसोज साप्ताहिक बाजार में पत्रकार तिलक देवांगन के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने की घटना के बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को क्षेत्र के पत्रकारों ने थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0287 दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296, 351 तथा 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch