June 27, 2026


गायत्री विद्यापीठ में पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मना गायत्री जयंती

राजनांदगांव :- शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्यापीठ में गायत्री जयंती के पावन अवसर पर गायत्री विद्यापीठ में विशेष प्रार्थना सभा एवं युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने युगऋषि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित युग निर्माण आंदोलन, शिक्षा,  संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के संदेश को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने अपने संपूर्ण जीवन को मानवता के उत्थान, विचार क्रांति तथा विश्वकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा मां गायत्री की आराधना के साथ गायत्री मंत्र, प्रेरक विचार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की गई। विद्यालय के प्राचार्य अंकित व्यास ने अपने संदेश में कहा कि गायत्री जयंती आत्मिक जागरण, सद्विचार एवं आत्मविकास का पर्व है। गायत्री मंत्र को सर्वसुलभ बनाने वाले युग पुरूष पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी जिनका संपूर्ण जीवन संपूर्ण मानव कल्याण के लिए समर्पित था, जिन्होंने कठोर तप के द्वारा गायत्री मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रेष्ठ चिंतन, उत्कृष्ट चरित्र तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch