राजनांदगांव :- मामले का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिनांक 03.06.2026 की रात्रि थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जंहा अनाज का गोदाम से अज्ञात आरोपियों द्वारा अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप० क्र० 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव को पतासाजी कर उनके कब्जे से दिनांक अनाज बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैै।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में प्रकरण के 02 फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 25.06.2026 को फरार आरोपी यादराम वर्मा निवासी शांति नगर चिखली एवं नरेन्द्र कुमार साहू निवासी देशमुख होटल के पीछे चिखली राजनांदगांव को पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार आनाज बिक्री के नगदी रकम 3000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पीकप वारहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.ए.-8206 किमती 500000 रूपये को जप्त कर मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 संदीप चौहान, व थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।