किरन्दुल।किरन्दुल स्थित वार्ड क्रमांक 17 में विकास कार्यों को गति देते हुए पार्षद ए अनिल के घर के पीछे से रेलवे वेलकम गेट तक लगभग 100 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सोमवार नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न किया गया।इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 5.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है।कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं जैसे नाली, सड़क एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता हैं उन्होंने कहा कि इस नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और स्वच्छता में भी सुधार आएगा।वार्ड पार्षद ए अनिल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ बना रहेगा।उन्होंने आगे कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में अन्य आवश्यक कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल राजी मोल एवं वार्डवासी उपस्थित रहें।