April 20, 2026


मुंगेली में फुटकर खाद विक्रेता संघ की बैठक सम्पन्न, समर्थन मूल्य विवाद पर खरीदी रोक का निर्णय

मुंगेली- रासायनिक खाद के समर्थन मूल्य में न मिलने के विरोध में फुटकर खाद विक्रेता संघ द्वारा जिले के समस्त फुटकर विक्रेताओं की बैठक सिंधु पैलेस में रखी गई थी। बैठक में खाद के बिक्री एवं खरीदी में हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई तथा जब तक समाधान नहीं हो पाता तब तक जिले के कोई भी विक्रेता खाद की खरीदी नहीं करेंगे। इस दौरान खाद  विक्रेताओं के पदाधिकारियो का चयन भी किया गया। जिसमें मुंगेली के प्रताप राय राजेश, खपरी कला के शैलेंद्र केसरवानी, पौनी के अनुराग सिंह ठाकुर एवं सेतगंगा के भागीरथी सिंह ठाकुर को संरक्षक तथा लोरमी के हरेंद्र चंद्राकर को अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है तथा मुंगेली के मनेंद्र सिंह गुंबर को महामंत्री तथा सजल गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं राजा राजेश  तथा पथरिया के विष्णु साहू एवं देवरहट के द्वारका कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है एवं सेतगंगा के मुकेश साहू को मंत्री एवं विनोद चंद्राकर रुपेश गबेल, शरद जायसवाल को कार्यकारिणी में लिया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch