किरन्दुल : किरंदुल कॉम्प्लेक्स के रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन एवं के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में परियोजना चिकित्सालय अपनी उत्तम सुविधाओं से कर्मचारियों और आसपास के आदिवासी ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान कर रहा है।
दिनांक 20 अप्रैल सोमवार किरंदुल के सर्वसुविधायुक्त परियोजना अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को अंजाम देते हुए महिला मरीज के पेट से लगभग 4 किलोग्राम सरवाईकल फाइब्रोएड (ट्यूमर) सफलतापूर्वक निकाला।महिला को पिछले कई महीनों से पेट बड़ा और दर्द होने की शिकायत थी। महिला मरीज ने परियोजना चिकित्सालय में डॉक्टरों से परामर्श लिया।तत्पश्चात डाक्टरों ने जांच और स्कैन में पाया कि मरीज के पेट में एक विशाल सरवाईकल फाइब्रोएड (ट्यूमर) मौजूद है,जो न सिर्फ उनके सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा था, बल्कि अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना चिकित्सालय डॉ एम वी लाल के निर्देशन में एक सर्जरी टीम गठित की गई जिसमें डा.मनीषा लाल, वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ,डा.अजय कुमार,निश्चेतना वरिष्ठ मेल नर्स रोमिया मसीह एवं आपरेशन थियेटर इंचार्ज निर्मला पटेल मुख्य रूप से शामिल थे।मरीज को आपरेशन थियेटर में ले जाया गया और मरीज के पेट में मौजूद एक विशाल सरवाईकल फाइब्रोएड (ट्यूमर) को सफलता पूर्वक निकाला और मरीज को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया।
सर्वसुविधायुक्त परियोजना चिकित्सालय में लेप्रोस्कोपी, एंडोस्कोपी,फेको सर्जरी,सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक एवं कॉम्पानेंट लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इससे पूर्व भी परियोजना चिकित्सकों ने कईं गंभीर बीमारियों की सफल सर्जरी कर मरीज को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया हैं।इस उपलब्धि पर मरीज एवं उनके परिजनों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई दी।