May 25, 2024


घर की दीवाल घड़ी ला सकती है तंगहाली और बुरा वक्त, जानें किस दिशा में लगाना है शुभ

बहुत से लोगों का यह मानना है कि जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही व्यापक असर होता है। कई चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार होने से सब कुछ बेहतर रहता है। ऐसी मान्यताएं खासकर हिंदु धर्म में होती है। इसी कड़ी में एक मान्यता यह भी है कि अगर घर में दीवार घड़ी लगाई है तो उसकी दिशा का सही पता होना जरूरी है।

वास्तु के अनुसार, घर के अंदर गलत दिशा में लगी घड़ी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कहा जाता है कि भूलकर भी घर की पश्चिम दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा होना अच्छा नहीं माना गया है।

पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट जीवन में आते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी घर के मुख्य द्वार के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना ठीक नहीं होता है। अगर आपने पलंग के पास या उसके ऊपर घड़ी लगा रखी है तो उसे तुरंत उतार लीजिए।

पूर्व दिशा में घड़ी लगाना शुभ

 इसके अलावा अगर आपके घर में लगी घड़ी बंद हो गई है तो उसे तुरंत वहां से उतार देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर और पूर्व दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से लाभ मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र में घड़ी के आकार को लेकर भी कहा गया है। वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा गोल घड़ी ही लगानी चाहिए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch