October 28, 2026


चक्रवात अर्णब का असर आज नहीं खुलेंगे स्कूलों के ताले

राजनांदगांव: चक्रवात अर्णब के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव जिले के सभी विद्यालयों में बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चक्रवात संबंधी चेतावनी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसी आपातकालीन परिस्थिति में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि बुधवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित करें।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch