May 03, 2026


भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल की आवश्यक बैठक आज मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सोनी जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला नेतृत्व द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक माह नियमित मंडल बैठक आयोजित करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने, “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करने तथा शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सोनी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो, इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने डिजिटल रिपोर्टिंग, सरल पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी अपलोड करने एवं संगठनात्मक संरचना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch