रायपुर :छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं टाॅपर के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने मेरिट में आए छात्रों को आईपीएल मैच दिखाने का फैसला लिया है। 10 मई को होने वाले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टापर छात्र आईपीएल मैच का आनंद लेंगे।
जारी आदेश में लिखा है...
''उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित निर्देश के अनुकम में 10वीं एवं 12वीं के मेरिट में आये विद्यार्थियों को 10 मई 2026 का आईपीएल (IPL) का मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम नवा रायपुर में दिखाया जाना है।
तदानुसार संबंधित विद्यार्थियों को 01 शिक्षक के साथ एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में दिनांक 10.05.2026 को सुबह 10.00 बजे पहुँचाने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगे। उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें।''
डीपीआई द्वारा जारी निर्देश में लिखा है...

10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू और मुंबई इंडियन के बीच यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7ः30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीम के खिलाड़ी 8 मई को रायपुर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि टीम छह दिनों तक रायपुर में रहेगी।
8 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट बुक बुक माई शो से कर सकते हैं। टिकट बिक्री को लेकर आरसीबी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि मैच की टिकट आरसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगी। साथ ही दूसरी वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदने की सलाह दी है।
जानिए कीमत
टिकट की शुरूआत 2000 से शुरू होकर 2500, 3500, 8000 तक है। फैंस अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
रायपुर में दो मैच
छत्तीसगढ़ के किक्रेट प्रेमियों को इस बार बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार आईपीएल के दो मैच होंगे। इनमें 10 मई रविवार की शाम 7ः30 बजे राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुंबई इंडियंस के साथ होगा। 13 मई बुधवार शाम 7ः30 बजे राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर के साथ मुकाबला होगा।