दंतेवाड़ा : विवेकानंद जयंती के अवसर पर विवेकानंद यूथ सर्कल महाविद्यालय विद्यार्थी इकाई जिला दंतेवाड़ा के द्वारा युवा दिवस पर बौद्धिक एकत्रीकरण किया गया।यह कार्यक्रम जिले के दो स्थान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा एवं ऑडिटोरियम जवांगा गीदम में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावंगा आईटीआई जवांगा एवं महाविद्यालय जवांगा के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश संचालक विवेकानंद यूथ सर्कल द्वारा संबोधित किया गया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 950 छात्रों की उपस्थिति थी।सतीश ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रभावशाली जीवन का परिचय विद्यार्थियों के समक्ष रखा तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी पूर्ण सहयोगिता देने की अपेक्षा की।अंत में सभी विद्यार्थियों से विवेकानंद युद्ध सर्कल से जुड़ने के लिए बारकोड के माध्यम से पंजीयन करने हेतु आग्रह किया गया।