October 27, 2026


जैन दंपति ने स्कूली बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री और ड्राई फ्रूट्स


गीदम : गीदम के व्यापारी दंपति अनीता जैन और आशीष जैन ने शासकीय प्राथमिक शाला, बड़े सरपंच पारा, हाउरनार के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री और ड्राई फ्रूट्स वितरित किए। इस दौरान बच्चों को टाई, बेल्ट और पानी की बोतलें भी दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आशीष जैन द्वारा क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर फल, शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयों का वितरण किया जाता रहा है। उनका यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग देने की दिशा में सराहनीय पहल है।

विद्यालय की संस्था प्रमुख सुनीता अजीत और शिक्षिका पुष्पा ध्रुव ने जैन दंपति के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलती है।

जैन दंपति की इस पहल को विद्यालय परिवार ने सराहनीय बताते हुए उनके सामाजिक सरोकार की प्रशंसा की।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch