September 21, 2026


बीटीओए उपाध्यक्ष बनने पर वीरू सिंह गौतम को पत्रकार संघ ने दी बधाई

किरंदुल : बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) किरंदुल के चुनाव में पुनः उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर वीरू सिंह गौतम को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा इकाई की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना ने बधाई संदेश में कहा कि कर्मठ, जुझारू और निडर पत्रकार साथी वीरू सिंह गौतम का BTOA उपाध्यक्ष बनना पत्रकार समाज के लिए गर्व की बात है। यह उनकी मेहनत और जनसेवा का परिणाम है।

उन्होंने कहा, "आपकी इस उपलब्धि से पत्रकार समाज गौरवान्वित है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे और आप सदैव आगे बढ़ते रहें।"

गौरतलब है कि वीरू सिंह गौतम पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रक व्यवसाय से भी जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch