April 23, 2026


किरंदुल नगर पालिका ने 21 हितग्राहियों को दी बड़ी राहत, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत भवन अनुज्ञा जारी

किरंदुल: नगरपालिका परिषद किरंदुल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।इस योजना के तहत आवास निर्माण हेतु गुरुवार नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी एवम पार्षदों द्वारा कुल 21 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा (परमिशन) प्रदान की गई हैं,जिससे अब वे अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

नगर पालिका उप अभियंता संजय मार्कण्डेय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,आवास निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर हितग्राहियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रथम चरण: गड्ढा (फाउंडेशन) खोदने के पश्चात ₹63,000 की राशि,द्वितीय चरण: लेंटर बीम निर्माण के बाद ₹87,000 की राशि,तृतीय चरण: छत ढलाई पूर्ण होने पर ₹65,000 की राशि,चतुर्थ चरण: आवास पूर्ण होने पर ₹35,000 की अंतिम किस्त प्रदान की जाएगी।इसके अतिरिक्त,यदि हितग्राही निर्धारित समयावधि 18 माह के भीतर अपने घर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेते हैं,तो उन्हें गृह प्रवेश योजना के तहत अतिरिक्त ₹32,850 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र ने हितग्राहियों से अपील की हैं कि वे समयसीमा का पालन करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करें,ताकि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।इस पहल से किरंदुल नगर में आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा और जरूरतमंद परिवारों का जीवन स्तर बेहतर होगा।नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है और सभी हितग्राहियों को समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया है, ताकि वे जल्द से जल्द अपने नए पक्के मकान में प्रवेश कर सकें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch