October 27, 2026


भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में आयोजित नुआखाई महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुए श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद


रायपुर : अखिल भारतीय उडिया समाज (छत्तीसगढ़) द्वारा भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में आयोजित नुआखाई महोत्सव 2026 में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उड़िया समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोककला की सुंदर झलक देखने को मिली। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया, वहीं समाज के वरिष्ठजनों पदाधिकारियों एवं महिला शक्ति से सम्मान एवं स्नेह मिला। सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों— श्री जेएम तांडी प्रदेश अध्यक्ष ,श्री दीनबंधु तांडी कोषाध्यक्ष ,श्री तरुण निहाल महासचिव, श्री कृष्णा सोना संरक्षक,श्री संजय सोनवानी संरक्षक,श्री कैलाश तांडी उपाध्यक्ष,श्री के. साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी,श्रीमती जयन्ती महानंद अध्यक्षजिला महिला विंग,श्री विट्टू तांडी अध्यक्ष वैशाली नगर विधानसभा,श्रीमती सुभद्रा राठिया अध्यक्ष महिला विंग वैशाली नगर विधानसभा,श्री अर्जुन महानंद अध्यक्ष अहिवारा विधानसभा,श्रीमती कविता तांडी अध्यक्ष, महिला विंग, अहिवारा विधानसभा,श्री पूरन नायक अध्यक्ष, भिलाई शहर,श्री श्रीतम हरपाल अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप सभी के अथक प्रयासों, समर्पण एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता से यह आयोजन हमारी उड़िया संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा ।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch