February 11, 2024


राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी ,दो लोग घायल

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाओं से प्रदेश में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला रायपुर के देवेंद्र नगर फोकट पारा इलाके का है। आपसी विवाद के चलते दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते वाहिद बेगम, भूपेन्द्र उर्फ़ राखी, असरफ़ और सैयद तवरेज़ के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch