महानवमी आज, इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा
आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। नवरात्रि के नौवें दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कमल पर विराजमान होने के कारण इन्हें माँ कमला भी कहा जाता है। मां सिद्धिदात्री भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है। सिद्धिदात्री, नाम से ही स्पष्ट है सिद्धियों को देने वाली। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है। देवी सिद्धिदात्री सुख समृद्धि और धन की प्रतीक हैं। कहा जाता है कि देवी सिद्धिदात्री में संसार की सारी शक्तियां हैं। देवी सिद्धिदात्री ने मधु और कैटभ नाम के राक्षसों के अत्याचार को समाप्त करके दुनिया का कल्याण किया था। माना जाता है कि- भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था और इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाये।
विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए आज सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। साथ ही इस अति विशिष्ट मंत्र का 21 बार जप भी करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ऊँ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।'
नवमी के दिन मां सिद्धिदात्रि को अर्पित करें ये चीजें
आज चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है। नवरात्रि में नवमी पूजा का विशेष महत्व होता है। आज मां सिद्धिदात्रि को खीर, पूड़ी, चना, हलवा, नारियल और मौसमी फल का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां सिद्धिदात्रि आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगी।
आज के दिन करें ये उपाय
- अगर आप डॉक्टर है या मेडिकल फील्ड से जुड़े है तो आज आपको चने या चने की दाल का दान करना चाहिए।
- अगर आप इंजीनियरिंग फिल्ड से जुड़े है तो आज आपको बालों में लगाने वाली क्लिप दान करना चाहिए।
- अगर आप प्रशासक है या आप किसी प्रशासनिक कार्य से जुड़े है तो आज आपको जुराब का दान करना चाहिए।
- अगर आप आईटी प्रोफेशनल है तो आज आपको हेयर बैंड का दान करना चाहिए।
- अगर आप किसी भी तरह के फोर्स में कार्यरत है तो आज आपको चुनरी या दुपट्टे का दान करना चाहिए।
- अगर आप दूर संचार से सम्बंधित कार्य करते है तो आज आपको परफ्यूम का दान करना चाहिए।
कन्या भोज के बाद कन्याओं को करें इन चीजों का दान
- अगर आप रीयल स्टेट का व्यापार करते है या किसी रीयल स्टेट की कंपनी में कार्यरत है तो आज आप कन्याओं को पत्थर की मूर्ती दान करें।
- अगर आप व्यापारी है तो आज आप कन्याओं को साबुत मूंग का दान करें।
- अगर आप ट्रांसपोर्टर्स है या किसी भी तरह के ट्रासपोर्ट के कार्य से जुड़े हैं तो आज आप कन्याओं को नमकीन और बादाम दान करें।
- अगर आप उद्योगपति है तो आज आप कन्याओं को सोने की कोई भी चीज दान करें।
- अगर आप लोहा व्यवसायी है या आप लोहे से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कार्य करते है तो आज आप कन्याओं को काजू और किशमिश दान दें।
- अगर आप सर्राफा व्यवसायी है तो आज आप कन्याओं को मीठा शर्बत पिलायें या दान करें।
- अगर आप मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत है तो आज आप कन्याओं को कमर की बेल्ट दान करें।
- अगर आप बैंकर्स है या आप किसी बैंक में कार्यरत है तो आज आप कन्याओं को केला और चावल दान दें।
- अगर ठेकेदार है या किसी भी प्रकार के कॉन्ट्रैक्ट का कार्य करते है तो आज आपको कन्याओं को नकद पैसे दान करें।
- अगर आप फिल्म और ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े है तो आज आप कन्याओं को दही दान करें।
- अगर आप खिलाड़ी है या आप किसी भी प्रकार के स्पोर्ट से जुड़े है तो आज आप कन्याओं को मसूर की दाल दान करें।
- अगर आप ज्योतिषीय या संत है तो आज आप कन्याओं को किसी भी तरह की धार्मिक किताब दान करें।