खैरागढ़: महतारी सदन योजना वर्ष 2026-27 के तहत खैरागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पवनतरा में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों और अनुशंसा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में निर्माण की अनुशंसा की गई है। निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पवनतरा को सौंपी गई है। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा की पहल से स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ने को क्षेत्र के विकास और महिला सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्रीय विधायक यशोदा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट की।