राजनांदगांव :- प्रार्थी उमाशंकर साहू, निवासी कौरिनभांठा, बजरंग वार्ड, राजनांदगांव द्वारा दिनांक 18.07.2026 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपनी पत्नी के साथ दिनांक 13.07.2026 को नवा रायपुर स्थित अपनी पुत्री से मिलने गए थे। दिनांक 17.07.2026 की रात्रि लगभग 11ः30 बजे घर लौटने पर मुख्य गेट एवं चैनल गेट के ताले टूटे मिले। घर के भीतर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के एवं नगद ₹80,000 सहित कुल लगभग ₹2.48 लाख मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।
रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 339/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा* (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कीर्तन राठौर* के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती वैशाली जैन* (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।
निरीक्षक *कौशलेश देवांगन* , थाना प्रभारी बसंतपुर एवं निरीक्षक विनय पम्मार* साइबर थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिससे आरोपियों के राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते महाराष्ट्र भागने की पुष्टि हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त पुलिस टीम तत्काल नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना हुई। वहां संदेहियों रमाकांत उर्फ रामभाऊ एवं वाल्सल सातपुटे को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कौरिनभांठा स्थित सूने मकान में चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के आभूषणों को गलाकर सोने का डल्ला तैयार कर लिया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा जेल।
बरामद मशरूका
सोने को गलाकर बनाया गया डल्ला लगभग 35 ग्राम।
चांदी की बिछिया।
चांदी की 03 जोड़ी पायल।
चांदी के 19 सिक्के।
चांदी की एक अन्य जोड़ी बिछिया।
अन्य चोरी गया मशरूका एवं नगदी।
मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*
मुख्य आरोपीः- रमाकांत उर्फ रामभाऊ के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं
अपराध क्रमांक 458/2018, थाना बसंतपुर, धारा 457, 380 भादवि।
अपराध क्रमांक 358/2018, थाना लालबाग, धारा 457, 380 भादवि।
अपराध क्रमांक 360/2018, थाना लालबाग, धारा 457, 380 भादवि।
सराहनीय भूमिका
इस सफल एवं महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, निरीक्षक विनय पम्मार, उप निरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक बसंत राव तथा आरक्षक अविनाश झा, आशीष मानिकपुरी, हरिश ठाकुर, मोहसीन खान, भुनेश्वर जायसी, कुश बघेल एवं मोहन साहू की विशेष रूप से उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ब्लाइंड चोरी के इस सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया तथा चोरी गई संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।