किरन्दुल : पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।बता दें सोमवार किरन्दुल श्री राघव मंदिर परिसर,धरमपुर कैम्प रामपुर कैम्प गजराज कैम्प मेन मार्केट एवं अन्य स्थानों में अपने अपने घरों में मकर संक्रांति उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा हैं।प्रधान पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 जनवरी सोमवार प्रातः 05 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश किए हैं इसलिए आज सुबह से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा हैं एवम मकर संक्रांति पर्व आज शाम तक मनाया जायगा।