October 27, 2026


छह साल के बच्चे को उठाकर पटका गिरफ्तार

गली में खेल रहा था बच्चा, हत्या की नीयत से हमले का आरोप

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेढ़ा में छह वर्षीय बच्चे को उठाकर जमीन पर पटकने का मामला सामने आया है। घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने 30 वर्षीय चेतन कंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की है। ग्राम मेढ़ा में छह वर्षीय बच्चा पड़ोस के बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपित चेतन कंवर ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बच्चे को गंभीर चोटें आईं। बच्चे के पिता चेतन कुमार चंद्रवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आरोपित की तलाश की गई। उसे 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch