आरंग : नगर पालिका आरंग प्रांगण में आज विधायक गुरु खुशवंत साहेब द्वारा राजा मोरध्वज महोत्सव आरंग में आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित किया गया। विधायक ने सर्व सम्माज प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कोई भी बड़ा आयोजन सर्व समाज की सहमति और सहयोग से ही होगा। उन्होंने आयोजन के प्रति अपनी सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा आरंग एक ऐतिहासिक नगरी है जिसकी ख्याति प्रदेश और देशभर में हो ऐसा आयोजन किया जायेगा। इस संदर्भ में उन्होंने सर्व समाज प्रमुखों से विचार भी लिया।सभी समाज प्रमुखों ने एक मत से राजा मोरध्वज महोत्सव सर्व समाज के सहयोग से मनाये जाने का स्वागत किया तथा विधायक खुशवंत साहेब को इस कार्यक्रम का संयोजक सर्वसम्मति से बनाया गया।
बैठक के समापन में विधायक गुरु खुशवंत ने कहा कि राजनिति से ऊपर उठ कर सबको साथ लेकर इस आयोजन को भव्य बनाया जायेगा।आगामी बैठक में शीघ्र ही इस विषय पर पुरोहितों और विद्वानों से सलाह लेकर सर्व समाज की एक समिति बना कर यह आयोजन की रुपरेखा बनाया जायेगा। बैठक के आरम्भ में सर्व समाज प्रमुखों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया।बैठक में आरंग नगर के सर्व समाज के प्रमुख गण सभी पार्षद गण बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं स्टाफ़ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।