May 22, 2026


जिला दंतेवाड़ा में आधुनिक मोबाईल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ

दंतेवाड़ा : जिला दन्तेवाड़ा में त्वरित घटनास्थल के इन्वेस्टिगेशन हेतु मोबाईल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ शुक्रवार दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर दन्तेवाड़ा विधायक अटामी,पालिकाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं एफएसएल जगदलपुर की संयुक्त संचालक अनुपमा मेश्राम,डीपीओ रजनीश टेकाम द्वारा मोबाईल फोरेंसिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।यह सेवा जिले में होने वाले विभिन्न अपराध/घटना में त्वरित साक्ष्य संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इसके माध्यम से पुलिस एवं कानूनी साक्ष्य संकलन एवं न्याय प्रक्रिया में तेजी से कार्य सम्पादित हो सकेगें।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह सेवा न्याय क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है जो कि भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन कानूनों के परिपालन में महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान सुनिश्चित करेंगी।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, डीपीओ रजनीश टेकाम,वैज्ञानिक अधिकारी वसीम अकरम,मिनल साहू, एसडीओपी राहुल उइके, श्री नसरूल्ला सिद्धकी,रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल,थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा,संहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch