खरसिया :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी के तहत राज्य शासन द्वारा निर्देशित सभी योजनाओं को संपूर्ण करने के लिए नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत कोई भी हितग्राही वंचित न रहे इसके लिए बार-बार कैंप लगाया जा रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना आयुष्मान कार्ड योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महतारी बंधन योजना एवं योजना का लाभ लक्षित लाभार्थी तक समय बाध्य तरीके से पहुंचा जा सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा आज दीनदयाल उपाध्याय सभा कक्ष में विशाल कैंप लगाया गया जहां 18 वार्ड के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा हितग्राहियों का फॉर्म भरा जा रहा था तथा उनके देख रेख एवं सही फॉर्म भरे जाएं तथा कंप्यूटर में लोड कर फार्म को भेजने की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए स्वयं बाल विकास परियोजना अधिकारी मैडम मीना उपाध्याय एवं शहरी क्षेत्र के परियोजना पर्यवेक्षक पुनीता जायसवाल द्वारा घूम घूम कर निर्देशित किया जा रहा था तथा लोगों के फॉर्म में भी जांच की जा रही थी कि कहीं फॉर्म में कोई गड़बड़ी तो नहीं है जानकारी कुछ और खरसिया नगर पालिका में 3700 हितग्राहियों का चयन किया गया है जिसमें करीब लक्ष्य की पूर्ति की ओर नगर पालिका और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर द्वारा पूरा करने का लक्ष्य के पास पहुंच चुके हैं और शीघ्र ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा दीनदयाल उपाध्याय कच्छ में उजाला योजना श्रम विश्वकर्म योजना आयुष्मान कार्ड योजना और उज्जवल योजना के तहत काफी लोगों द्वारा फार्म भरवाने में उत्साहित देखे गए जबकि आयुष्मान कार्ड करीब करीब नगर पालिका क्षेत्र में बन चुके हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम भगत द्वारा अपने कर्मचारियों सहित राज्य सरकार के जनहित के समस्त हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके प्रयासरत है जहां अपनी पूरी टीम को महिला बाल विकास योजना के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्राप्त फर्म़ो को कंप्यूटर में भरवारा जा रहा है परंतु लिंक सर्वर डाउन न होने के कारण जल्दी फॉर्म नहीं लोड हो पा रहे हैं इसके लिए समय पर लोगों के फॉर्म भेजे जा सके चिंतित हैं आज दीनदयाल उपाध्याय भवन में छत्तीसगढ़ी महतारी और भारत माता की फोटो पर पुष्प कर को कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया