राजनांदगांव :- ग्राम पंचायत राजा भानपुरी में 2 जून को उपसरपंच एवं कुछ पंचों द्वारा सरपंच श्रीमती प्रभा दास वैष्णव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। इसके साथ ही श्रीमती वैष्णव अपने पद पर बरकरार रहेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत राजा भानपुरी में उपसरपंच एवं भाजपा नेता कृष्णकुमार साहू तथा गुणीत साहू द्वारा अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। इस पर सरपंच ने गांव के सभी अतिक्रमणों को हटाने की बात कही। इसके बाद उपसरपंच एवं भाजपा नेताओं द्वारा सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
एसडीएम कार्यालय में दिए गए आवेदन के आधार पर 10 जून को तहसीलदार की उपस्थिति में मतदान कराया गया। मतदान में सरपंच के पक्ष में 7 तथा विपक्ष में 9 वोट पड़े। किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पद से हटाने के लिए आवश्यक तीन-चौथाई बहुमत नहीं मिल सका।
इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह विफल हो गया और सरपंच श्रीमती प्रभा दास वैष्णव अपने पद पर बनी रहेंगी।
जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव ने इस जीत का श्रेय अपनी रणनीति एवं संगठनात्मक नेतृत्व को दिया। मतदान के दौरान प्राधिकृत अधिकारी, पंचायत सचिव, पुलिस प्रशासन, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे