June 13, 2026


प्रकाश विद्यालय किरन्दुल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

किरन्दुल : प्रकाश वि‌द्यालय, किरन्दुल में शिक्षक प्रशिक्षण एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का का 21वीं सदी के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं,रुचियों तथा सीखन नवीन पद्धतियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना तथा प्रशिक्षक उषा रानी पी के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में विभिन्न विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास,नवीन शिक्षण विधियों रचनात्मक गतिविधियों तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के दितीय दिवस पर कक्षा के जी के शिक्षकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिनांक 13 जून शनिवार को कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर पूर्व सेना अधिकारी कैप्टन जैसन ने विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि 21वीं सदी के बच्चों को प्रभावी ढंग से कैसे पढ़ाया जाए विषय पर विस्तार से चर्चा की। आज के बच्चे तकनीक से जुड़े हुए हैं,इसलिए शिक्षण को रोचक गतिविधि आधारित तथा व्यावहारिक बनाना आवश्यक हैं।उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व समता सकारात्मक सोचू तथा समस्या समाधान कौशल विकसित करने पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में प्रकाश विद्यालय किरन्दुल के प्राचार्य दिलीप टी मैथ्यू,उपप्राचार्य मार्गरेट, बचेली प्राचार्य प्रीति,उप प्राचार्य तुषारा तथा दोनों विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहें।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch