किरन्दुल : कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी के नेतृत्व में गुरुवार ग्राम पंचायत टिकनपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में ग्रामीणों को पीएम स्वनिधि योजना,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,पीएम सूर्य घर योजना,महतारी वंदन योजना एवम अन्य विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष,जनपद सदस्य हिरालाल मरकाम,सरपंच बुधराम ताती,जनपद सीईओ वरुण देशमुख जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।