डोंगरगढ़ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा डोंगरगढ़ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, भाषण, गीत एवं कुर्सी दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महामंत्री नमिता चौबे रंगोली प्रतियोगिता में विजेता रहीं। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सुश्री कृष्णा श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, महामंत्री नमिता चौबे, संगीता राजपूत, सोशल मीडिया सह प्रभारी अनीता इंदुरकर, मंत्री मधु ठाकुर, कृष्णा श्रीवास्तव, पोलेश्वरी यादव, दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।