June 18, 2026


कुसमी में 7.80 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन

डोंगरगढ़ : ग्राम पंचायत कुसमी में वार्ड क्रमांक 4 से वार्ड क्रमांक 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तक बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। लगभग 7 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांवों के विकास एवं ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसे कदम ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजलाल वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सदस्य योगेश वर्मा, अमर साहू तथा ग्राम पंचायत कुसमी के सरपंच तीरथ पटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंच अनिल कंवर, भागवत पटेल, श्रीमती शालिनी टेंभुरकर, मानकुंवर कंवर, सुनीता कंवर, रामकली पटेल, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि सखी, पशु सखी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch