June 07, 2026


अब QR कोड बताएगा ऑटो चालक की पूरी पहचान, रायपुर ने रचा डिजिटल पुलिसिंग का नया इतिहास

 रायपुर :पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर विवेक शुक्ला, प्रभारी डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल के नेतृत्व में आटो/ई-रिक्शा वाहन पंजीयन हेतु बनाए गये नोडल अधिकारी सतीश कुमार ठाकुर एसीपी यातायात व यातायात थाना प्रभारियों द्वारा विगत 15 दिनों से किए गये अथक प्रयासों से निर्धारित तिथि 05.06.2026 को रात्रि 08.00 बजे तक लगभग 15000 आटो/ई-रिक्शा वाहनों का पंजीयन हो गया। 20 मई से शुरू किए गये इस अभियान में पुलिस अधिकारी गुरजीत सिंह, रमेश येरवार, सीमा अहिरवार एवं सुरेंद्र साय पैकरा  सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं समस्त यातायात थाना प्रभारी के साथ साथ आटो/ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी इस अभियान को पूरा करने की पहल करते हुए चालकों को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को पंजीयन कराने लगातार जागरूक किया, पंजीयन के महत्व व आवश्यकता को समझाया। सभी के सामुहिक प्रयासों से 15000 आटो/ई-रिक्शा का सफलतापूर्वक पंजीयन हो गया है। कमिश्नरेट रायपुर सार्वजनिक परिवहन में संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का व्यापक स्तर पर डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराने वाला देश का पहला शहर बन गया है।

यह विशेष अभियान दिनांक 20 मई 2026 से 05 जून 2026 तक चलाया गया। अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें वाहन चालकों को न तो किसी कार्यालय में लाइन लगानी पड़ी, न ही किसी प्रकार का शुल्क देना पड़ा और न ही उन्हें किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना करना पड़ा, क्यू आर.कोड स्कैन कर आसानी से पंजीयन की सुविधा प्राप्त हुई। डिजिटल माध्यम से निर्धारित समयावधि के भीतर पंजीयन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

आटो/ई-रिक्शा पंजीयन की अवधि 05 जून को समाप्त होने पर कुछ आटो/ई-रिक्शा चालकों के बाहर जाने या कुछ कारणों से पंजीयन नही हो पाने के कारण आटो, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा पंजीयन की अवधि बढ़ाने का पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से अनुरोध करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पंजीयन अवधि को 07 दिन बढ़ाया गया है। अब जो पंजीयन हेतु छूट गए है उन्हे 07 दिन का अतिरिक्त समय देकर अंतिम अवसर दिया गया है। इस अवधि के उपरांत केवल नए आटो/ई-रिक्शा वाहनों का पंजीयन पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल रायपुर को प्रस्तुत आवदेन पत्र के आधार पर किया जाएगा।  

अब तक पंजीयन किए गये 15000 आटो/ई-रिक्शा चालकों के ऑनलाईन भरे गये फार्म को डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा एक साथ सभी को एक क्लिक में अप्रुवल किया गया।   पंजीयन हो चुके ऑटो ई रिक्शा में अगले चरण में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। वाहन में लगे क्यू आर कोड को स्कैन करने पर नागरिकों को उस वाहन के मालिक चालक की समस्त जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही नागरिक गण भी असुविधा से बचने केवल उन्हीं ऑटो, ई रिक्शा  का उपयोग करें जिसमें क्यू आर कोड लगा हो।

अपील:- पंजीयन हेतु बचे हुए आटो/ई-रिक्शा चालकों से अपील है कि वे  दिए गये 07 दिन के अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन करा ले। 07 दिन की अवधि पूर्ण होने के उपरांत आटो एवं ई रिक्शा शहर में संचालित नही होगी। यदि ऐसा करते पाया जाता है तो यातायात पुलिस उक्त वाहन के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही करेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch