November 02, 2026


छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल रक्तदाताओं का किया सम्मान, विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, रायपुर शाखा द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक  पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने रक्तदान करने वाले सेवाभावी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके पुनीत योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का महान मानवीय संकल्प है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण जगा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं सक्षम व्यक्ति को इस महादान के प्रति जागरूक होकर आगे आना चाहिए। श्री मिश्रा ने इस सराहनीय एवं जनसेवा से जुड़े आयोजन के लिए आयोजक मंडल, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सभी रक्तदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवाभावी प्रयासों की प्रशंसा की।रक्तदान महादान है, यह मानवता की सेवा का सर्वोच्च और अनुकरणीय उदाहरण है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch