June 08, 2026


आर्य सत्य बौद्ध विहार स्थापना दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने 1 लाख रुपये देने की घोषणा

डोंगरगढ़ :- जागृति युवक समिति भीमनगर में आर्य सत्य बौद्ध विहार का प्रथम वर्षगांठ समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर भंते नागरत्न एवं भंते कुमार कश्यप के द्वारा परित्राण पाठ किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बौद्ध समाज अध्यक्ष मुन्ना लाल नंदेश्वर, वार्ड पार्षद जयकिशोर अम्बादे एवं देवेंद्र साखरे सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

समारोह में दूसरी कक्षा के छात्र यथार्थ सम्राट ने “भारतीय संविधान” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति की उपस्थित जनों ने सराहना की।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा कि समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों में संविधान, संस्कृति और संस्कारों की समझ जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी निधि से आर्य सत्य बौद्ध विहार के निर्माण कार्य हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजजनों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर जागृति युवक समिति के अध्यक्ष डॉ. मिलन टेम्भुरकर, कोषाध्यक्ष महादेव इंदुरकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संगीता मिलिंद्र टेंभुरकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch