रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय का छत्तीसगढ़ एक दिवसीय दौरा 14 अक्टूबर 2026 को हुआ। एक दिवसीय दौरे मे हिन्दू ह्रदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी के 4 दिवसीय योजना नवम्बर माह बनी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी की अहम् जिला स्तरीय कार्यशाला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी कार्यशाला मे राष्ट्रीय महामंत्री जी ने संगठन विस्तार एवं हिन्दू समाज की शक्ति एवं हिन्दू संगठन को संगठित करने के लिए मंगलबार, शनिवार हनुमान चालीसा केंद्र बनाने मे जोर दिया। वर्तमान समय मे चल रहे हिन्दू विरोधी गतिविधियों से लड़ने के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए हिन्दू समाज को मजबूत करने का मुलमंत्र राष्ट्रीय महामंत्री ने पदाधिकारी वंदुओं को दिया साथ ही हिन्दू समाज नवरात्रि मे शस्त्र पूजन करता था परन्तु हिन्दू समाज आज शस्त्र पूजन को विसमृत कर चुका है इस लिए संगठन द्वारा हर घर, हर मोहल्ले, हर नगर, दुर्गा पंडालों, मंदिरों मे कन्या पूजन एवं शस्त्र पूजन पुरे देश मे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल करेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री देवश ने हिन्दू सुरक्षा को लेकर अपने सभी जिला पदाधिकारी वंदुओं को मार्गदर्शन देते हुए हिन्दू ह्रदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी के नवम्बर माह मे होने बाले चार दिवसीय प्रवास की जानकारी दी। इस एक दिवसीय कार्यशाला मे छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रान्त महामंत्री महेंद्र साव प्रान्त संगठन मंत्री राहुल वाड़ीवा, सह संगठन मंत्री गौरीशंकर, प्रान्त मंत्री नागेश्वर साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त महामंत्री मुकेश, उपाध्याय जीतेन्द्र महंत, प्रान्त मंत्री मनोज साहू, मीडिया प्रभारी सूर्यकुमार राय,विभाग से रविन पाल, राजा केमे जिला से वेनी प्रसाद साहू, देवा साहू,मोहन सोनवानी, पोषण साहू लोकेश साहू, रवि देवांगन कैलाश कुमाबत महानगर से आशा अरोरा, समीक्षा ध्रुव, ज्योति साहू,राखी शर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए।